फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   238,000 pilgrims have visited Hemkund Sahib.

Chamoli News: 2 लाख 38 हजार श्रद्धालु कर चुके हेमकुंड साहिब के दर्शन

Mon, 10 Aug 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 10 Aug 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
238,000 pilgrims have visited Hemkund Sahib.
फोटो
विज्ञापन

10 अक्तूबर को बंद हो जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
गुरुद्वारे के आसपास ब्रह्मकमल भी खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 10 अक्तूबर को बंद कर दिए जाएंगे। 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब की यात्रा में इस साल अभी तक दो लाख 38 हजार श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंच चुके हैं। हेमकुंड साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं की यह सबसे बड़ी संख्या है।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब की वार्षिक यात्रा 10 अक्तूबर को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस साल अब तक दो लाख 38 हजार श्रद्धालुओं को पवित्र धाम के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि करीब दो माह के शेष समय में आकर हेमकुंड साहिब के दर्शन कर यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। इन दिनों हेमकुंड साहिब में फूलों की घाटी की तर्ज पर विभिन्न प्रकार के फूल खिले हुए हैं। ब्रह्मकमल भी गुरुद्वारे के आसपास खिले हुए हैं। इससे क्षेत्र का नजारा बहुत ही मनमोहक बना हुआ है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे 10 अक्तूबर से पहले अपनी यात्रा पूरी कर लें। इसके बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed