फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन सीमा पर जलप्रलय: चंद सेकंड में धराशायी हुआ लोहे का पुल; खिलौने की तरह बही गाड़ी, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Mon, 10 Aug 2026 08:40 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 10 Aug 2026 08:40 PM IST
सार

Chamoli Disaster: अतिवृष्टि के कारण उफान पर आए तमक नाले में चीन सीमा को जोड़ने वाला बैली ब्रिज बह गया। वहीं, गाड़ी भी बह गई। आगे देखिए वीडियो में भयावह मंजर...

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli extreme Rainfall China border Bridge collapse in seconds vehicle swept away Photos
चमोली में जलप्रलय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच चीन सीमा पर अतिवृष्टि ने तबाही मचा दी। उफान पर आए तमक नाले में चीन सीमा को जोड़ने वाला बैली ब्रिज चंद सेकंड में धराशायी हो गया। वहीं, देखते ही देखते एक गाड़ी भी वहां खिलौने की तरह बह गई। 




पुल बहने से नीती घाटी के 12 से अधिक सीमांत गांवों के साथ ही सेना और आईटीबीपी की चौकियों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। हादसे में पुल के समीप काम कर रहा बीआरओ का एक कर्मचारी लापता बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं।

Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया; बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
Uttarakhand Chamoli extreme Rainfall China border Bridge collapse in seconds vehicle swept away Photos
चमोली में गाड़ी बही - फोटो : वीडियो ग्रैब

ज्योतिर्मठ से करीब 37 किलोमीटर आगे नीती घाटी में तमक नाले पर पिछले वर्ष नाला उफान पर आने से पक्का पुल बह गया था। इसके बाद यहां ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी रूप से आवाजाही कराई जा रही थी। करीब एक माह पहले ही बीआरओ ने यहां बैली ब्रिज तैयार किया था।

Uttarakhand Chamoli extreme Rainfall China border Bridge collapse in seconds vehicle swept away Photos
चमोली में गाड़ी बही - फोटो : वीडियो ग्रैब, संवाद न्यूज एजेंसी

सोमवार सुबह तेज बारिश के बाद तमक नाला उफान पर आ गया था। पानी पुल तक पहुंचने के बाद कुछ देर में जलस्तर कम हुआ तो पुल से कचरा हटाकर आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया गया लेकिन शाम करीब चार बजे नाला एक बार फिर अचानक उफान पर आ गया। इस बार पानी का वेग इतना अधिक था कि कुछ ही सेकंड में बैली ब्रिज पानी के तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli extreme Rainfall China border Bridge collapse in seconds vehicle swept away Photos
चमोली में तबाही - फोटो : वीडियो ग्रैब, संवाद न्यूज एजेंसी

पुल के समीप साइड पर काम कर रहा बीआरओ का एक कर्मचारी भी पानी की चपेट में आने के बाद लापता है। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि ऊपरी क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण तमक नाला अचानक उफान पर आया जिससे बैली ब्रिज बह गया। पुल के समीप साइड पर काम कर रहे बीआरओ के एक कर्मचारी के लापता होने की सूचना है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजा गया है। क्षेत्र में आवाजाही जल्द सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli extreme Rainfall China border Bridge collapse in seconds vehicle swept away Photos
चमोली में तबाही - फोटो : वीडियो ग्रैब, संवाद न्यूज एजेंसी

तमक नाले पर बैली ब्रिज बहने से जेलम, जुम्मा, मलारी, फरकिया, बाम्पा, गमशाली, नीती, कैलाशपुर, द्रोणागिरी, गरपक समेत अन्य गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। नीती घाटी के सीमांत क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी की कई चौकियां स्थित हैं। पुल टूटने के बाद इन चौकियों तक आवाजाही भी प्रभावित हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed