पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli Rain: ज्योतिर्मठ में भारी बारिश, पगनो गांव में घर में घुसा मलबा; दो बुजुर्ग फंसे, बदरीनाथ हाईवे भी बंद

Thu, 02 Jul 2026 12:01 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 02 Jul 2026 12:01 PM IST
सार

उत्तराखंड में मानसून की तेज बारिश अब आफत बन रही है। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में मलबा कुछ घरों मेों भारी मलबा घुस गया। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई और कई वाहन रास्ते में फंस गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Rain Havoc Elderly Couple Rescued After Debris Enters Home in Joshimath Badrinath chamoli News
जोशीमठ: घरों में घुसा मलबा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पगनो गांव में मलबा आवासीय क्षेत्र में घुसने से दो बुजुर्ग अपने घर में फंस गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सतेश्वर प्रसाद और सीता देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।





स्थानीय निवासी बदरी प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण गांव की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, देर रात से जारी बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास मलबा आने से बंद हो गया है। हाईवे के दोनों ओर कई यात्रा वाहन फंस गए हैं और तीर्थयात्री सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन मार्ग खोलने के प्रयास में जुटा हुआ है।


 

Uttarakhand Rain Havoc Elderly Couple Rescued After Debris Enters Home in Joshimath Badrinath chamoli News
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राज्य में 27 ग्रामीण मार्ग बंद
देहरादून। राज्य में मलबा आने से समेत अन्य कारणों से 27 ग्रामीण मार्ग बंद है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार इसमें देहरादून जिले में सबसे अधिक 10 ग्रामीण मार्ग बंद है। जबकि टिहरी में छह, पिथौरागढ़ में पांच, बागेश्वर में तीन, चमोली में दो और चंपावत जिले में एक मार्ग बंद है। बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।



 

Uttarakhand Rain Havoc Elderly Couple Rescued After Debris Enters Home in Joshimath Badrinath chamoli News
ज्योर्तिमठ में बारिश से बुराहाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मानसून ने पकड़ी रफ्तार
उत्तराखंड में मानसून ने रफतार पकड़ ली है। आज बृहस्पतिवार को प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Rain Havoc Elderly Couple Rescued After Debris Enters Home in Joshimath Badrinath chamoli News
चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

 

विज्ञापन
Uttarakhand Rain Havoc Elderly Couple Rescued After Debris Enters Home in Joshimath Badrinath chamoli News
ज्योर्तिमठ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में वीबी जी राम जी योजना लागू, श्रमिकों की मजदूरी 48 रुपये बढ़ी, प्रतिदिन 300 रुपये मिलेगी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed