सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A book on Gopeshwar and Rudranath was published.

Chamoli News: गोपेश्वर व रुद्रनाथ पर लिखी पुस्तक का हुआ प्रकाशन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 04 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
A book on Gopeshwar and Rudranath was published.
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. शिवचंद सिंह रावत की पुस्तक ‘गोपेश्वर तथा रुद्रनाथ का ऐतिहासिक अध्ययन एवं धार्मिक महत्व’ प्रकाशित हो गई है। पुस्तक के प्रकाशन पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल एवं प्राध्यापकों ने खुशी जताई। डॉ. रावत ने बताया कि पुस्तक में पंचकेदारों में शामिल चतुर्थ केदार रुद्रनाथ तथा उसके शीतकालीन गद्दी स्थल गोपेश्वर के इतिहास, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत का विस्तृत वर्णन किया गया है। समय साक्ष्य, देहरादून की ओर से प्रकाशित इस पुस्तक में रुद्रनाथ मंदिर, सरस्वती कुंड, नारद कुंड, वैतरणी कुंड, सूर्य कुंड, ज्योतिर्लिंग और भीम की गदा सहित प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed