फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A call to the youth to step forward with dedication and in the national interest.

Chamoli News: युवा शक्ति से समर्पण और देशहित में आगे आने का आह्वान

Sun, 16 Aug 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 16 Aug 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
A call to the youth to step forward with dedication and in the national interest.
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया। बारिश के बीच जीआईसी भराड़ीसैंण की छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंत्री चौधरी ने 2047 के विकसित भारत के लिए युवा शक्ति से समर्पण और देशहित में आगे आने का आह्वान किया।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी शेखर पंत और कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल उपस्थित रहे। गैरसैंण, आदिबदरी और देवाल ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। नंदासैंण महाविद्यालय, चौरासैंण प्राइमरी और इंटर कॉलेज सहित नारायणबगड़ जीआईसी, जीजीआईसी में भी कार्यक्रम हुए। ग्वालदम में एसएसबी में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। देवाल ब्लॉक के सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में भी झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग में पहली बार ऐतिहासिक ध्वजारोहण
कर्णप्रयाग। वर्ष 1942 में लोनिवि के मैगजीन सेंटर से डायनामाइट लूटकर आजादी का बिगुल बजा था। देश आजाद होने के बाद पहली बार इस सेंटर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हुआ। उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने विभिन्न विभागों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भुवन नौटियाल, सुभाष गैरोला, गोविंद सिंह तोपाल, महेश खंडूड़ी और सौरभ कांडपाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। नगर के विद्यालयों, व्यापार संघ, डिम्मर गांव, गौचर आईटीबीपी, जिलासू और लंगासू के स्कूलों में भी ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed