फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students from Karnaprayag reach the finals.

Chamoli News: कर्णप्रयाग के छात्र-छात्राएं पहुंचे फाइनल में

Sun, 16 Aug 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 16 Aug 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Students from Karnaprayag reach the finals.
फोटो
विज्ञापन

गौचर। जीआईसी में बैडमिंटन क्लब की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कर्णप्रयाग ब्लॉक के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी ने किया। इस दौरान हुई बालक-बालिकाओं के मिक्स डबल वर्ग की प्रतियोगिता में गुंजन व मनीष, अनुजा व सागर ने फाइनल में जगह बनाई। सोलह वर्ष से कम आयु वर्ग की बालकों की डबल वर्ग की प्रतियोगिता में हर्षित व शुभलेश, अविनाश व प्रद्युम्न की जोड़ी फाइनल में पहुंची। इस मौके पर बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष जयवीर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य केएस बिष्ट, अजय किशोर भंडारी, शुभम् मैखुरी, सुभाष सती उपस्थित थे। संवाद

मुंदोली में 30 किमी की साइकिल रैली निकाली
देवाव। अनंत नंदा फाउंडेशन मुंदोली ने युवाओं और बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, स्वास्थ्य तथा खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 30 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकाली। यह रैली मुंदोली से घंटीधार तक जाकर मुंदोली लौटी। रघुवीर सिंह के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने रैली में उत्साह से भाग लिया। उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराया गया। नृत्य तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। रैली में कलावती, कोमल, सचिन, साहिल, सूरज, राहुल, मीना देवी, भारती देवी, धीरज, हार्दिक, मुन्नाराम, नितिन, रोहन, लक्ष्मी और कैलाश सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन


क्रॉस कंट्री दौड़ में मयंक और दीपशिखा प्रथम
गैरसैंण। स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत ने क्रॉस कंट्री दौड़, पार्क उद्घाटन और तिरंगा गौरव यात्रा सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए। 10 किमी की क्रॉस कंट्री दौड़ सुबह सात बजे मुख्य बाजार से शुरू हुई, जिसमें बालक वर्ग में मयंक बिष्ट प्रथम, लक्ष्मण सिंह द्वितीय और हिम्मत सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दीपशिखा प्रथम, रोशनी द्वितीय और तानिया तृतीय रहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने ध्वजारोहण किया। सालियाणा में दिवंगत इंद्रमणि बड़ौनी पार्क का उद्घाटन किया गया भव्य तिरंगा गौरव यात्रा निकाली गई। स्वच्छता प्रहरी सम्मान समारोह में महिला समूहों को पहली किस्त के तौर पर पांच हजार रुपये वितरित किए गए। कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed