सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: newlywed couple and their family were assaulted in Kathud village family had come for a picnic

Chamoli: कठूड़ गांव में नवविवाहित दंपती और परिजनों के साथ हुई मारपीट, सैर-सपाटे पर पहुंचा था परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 09 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोपेश्वर-पोखरी सड़क पर घूमने गए थे। कठूड़ गांव के पास वे गोपेश्वर नगर क्षेत्र की फोटो ले रहे थे और आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां कुछ लोग पहुंचे और बिना कारण बताए उन पर हमला कर दिया।

Chamoli: newlywed couple and their family were assaulted in Kathud village family had come for a picnic
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

रविवार देर शाम को क्षेत्र के सैर-सपाटे पर कठूड़ गांव पहुंचे नवविवाहित जोड़े और उनके परिजनों के साथ गांव के लोगों की ओर से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। नवविवाहिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में गांव में जाकर पूछताछ भी की।

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 गोपेश्वर की अनुष्का रावत ने थाने में दी लिखित शिकायत में बताया कि वह पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार देर शाम को गोपेश्वर-पोखरी सड़क पर घूमने गए थे। कठूड़ गांव के पास वे गोपेश्वर नगर क्षेत्र की फोटो ले रहे थे और आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां कुछ लोग पहुंचे और बिना कारण बताए उन पर हमला कर दिया। उन्होंने उन्हें लाठी-डंडों से मारा। उसके पति व एक अन्य सदस्य के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 बजट सत्र: विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस, स्थायी राजधानी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा रहेगी मांग para_count-2
para_count-3
para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 हमारे साथ आए छोटे बच्चों के साथ भी मारपीट व बदसलूकी की। साथ ही वाहन को पत्थरों से क्षति पहुंचाई गई। अनुष्का ने बताया कि उसकी हाल ही में शादी हुई है। वह अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शाम के समय सैर-सपाटे पर गए थे। इधर जांच अधिकारी शिखा तेग्रवाल का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को स्थानीय लोगों से मामले में पूछताछ की गई है।

para_count-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed