फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Administration active on Khainuri road after Chief Minister's instructions

Chamoli News: खैनुरी सड़क पर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय

Mon, 03 Aug 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 03 Aug 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Administration active on Khainuri road after Chief Minister's instructions
संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, 120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन

मार्ग की मरम्मत और सुरक्षित यातायात बहाल करने के निर्देश
गोपेश्वर। दशोली विकासखंड के ग्राम खैनुरी को जोड़ने वाली आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है। ग्रामीणों ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री को बताया कि सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से करीब 120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली और संबंधित विभागों को सड़क की प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन बहाल करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार ने तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम को चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने भेजा। टीम ने भूस्खलन प्रभावित स्थलों, क्षतिग्रस्त हिस्सों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में सड़क पर जमा मलबा तत्काल हटाने, नालियों की सफाई व निर्माण कराने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष योगिता रावत का कहना है कि पिछले लंबे समय से यह सड़क भूस्खलन और भूधंसाव की चपेट में है। मुख्यमंत्री ने सड़क का संज्ञान लिया है। अब ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए जान जोखिम में डालकर आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed