{"_id":"6a9ff75464785b3d720b03af","slug":"anshika-topped-in-shot-put-while-ggic-pokhari-excelled-in-kabaddi-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120760-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गोलाफेंक में अंशिका, कबड्डी में जीजीआईसी पोखरी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गोलाफेंक में अंशिका, कबड्डी में जीजीआईसी पोखरी रहे अव्वल
Tue, 08 Sep 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -
पोखरी में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का मंगलवार को हुआ आरंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। खेल महाकुंभ के तहत मिनी स्टेडियम विनायकधार और जीआईसी थालाबैंड में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू हो गई। इस दौरान हुई गोलाफेंक प्रतियोगिता में अंशिका और कबड्डी में जीजीआईसी पोखरी अव्वल रहे।
मिनी स्टेडियम विनायक धार में खेल महाकुंभ का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत ने किया। प्रतियोगिता के तहत अंडर 14 बालिका वर्ग की कबड्डी में एमवीएम इंटर कॉलेज पोखरी-गुनियाला प्रथम, जीआईसी उड़ामांडा द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में टैगोर इंटर कॉलेज पोखरी प्रथम, इंटर कॉलेज नागनाथ द्वितीय रहा। अंडर 19 बालिका वर्ग में जीजीआईसी पोखरी और एवीएम इंटर कॉलेज गुनियाला, बालक वर्ग में जीआईसी नागनाथ और जीआईसी उड़ामांडा, अंडर 14 के बालिका गोला फेंक में हाईस्कूल वीणा की अंशिका और जीजीआईसी पोखरी की दिव्या क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। वहीं जीआईसी थालाबैंड में कबड्डी के अंडर 14 बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्ली-खन्नी प्रथम, जीआईसी थालाबैंड द्वितीय, बालक वर्ग में जीआईसी थालाबैंड प्रथम, उच्च प्रावि वल्ली खन्नी द्वितीय स्थान पर रहा। इस दौरान ग्राम प्रधान सरिता देवी, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह रावत, बबीता भंडारी, बलवीर राणा, राजकिशोर बासकंडी, जयप्रकाश कंडारी, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
17 से होगा विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ
गोपेश्वर। विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ (मुख्यमंत्री ट्रॉफी) का आयोजन खेल मैदान गोपेश्वर में 17 से 20 सितंबर को किया जाएगा। 17 व 18 सितंबर को अंडर 14 आयु वर्ग की एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, मुर्गा झपट, पिट्ठू जबकि अंडर 19 आयु में एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, रिले रेस, मुर्गा झपट व पिट्ठू शामिल है। 19 व 20 सितंबर को कबड्डी, खो-खो व वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के निर्देशों के क्रम में तैयारियां की जा रही हैं।