{"_id":"6adde75b9bff675a3603e984","slug":"arrangements-were-discussed-karnpryag-news-c-48-1-kpg1011-127498-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई
Sun, 25 Oct 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
नंदासैंण। पर्यावरण संवर्द्धन पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर रविवार को अंतिम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेले की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करने और विभिन्न व्यवस्थाओं को सफल बनाने पर चर्चा हुई। मेला समिति के अध्यक्ष विनोद रावत ने समिति के सदस्यों और क्षेत्रवासियों से मेले के सफल आयोजन में सहयोग करने की अपील की। बैठक में जयवीर नेगी, सूरज चौधरी, अर्जुन सिंह भंडारी, भरत सिंह रावत और रेवत नेगी उपस्थित रहे। संवाद
भोजनमाताओं को 13 हजार वेतन देने की मांग
गैरसैंण। युवा उत्तराखंड क्रांति दल ने आंदोलनरत भोजनमाताओं की मांगों का समर्थन किया। दल ने सरकार से भोजनमाताओं का न्यूनतम वेतन 13 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि विषम परिस्थितियों में काम कर रही भोजनमाताओं को उचित पारिश्रमिक मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उचित पारिश्रमिक देने में विफल रही है जिससे महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल है। नेगी ने कहा कि युवा उक्रांद भोजनमाताओं के अधिकारों की इस लड़ाई में उनके साथ है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी जाने पर उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान आयुष रावत, देवेंद्र बिष्ट, दीपक ढोंढियाल, राहुल चौधरी समेत कई कार्यकर्ता और भोजनमाताएं मौजूद थीं। संवाद