सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath: BKTC temple officer inspects places of worship

बदरीनाथ : बीकेटीसी के मंदिर अधिकारी ने किया पूजा स्थलों का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 May 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Badrinath: BKTC temple officer inspects places of worship
विज्ञापन
पूजा स्थलों में बारीदारों के अअलावा नहीं मिला कोई अन्य व्यक्ति
Trending Videos

डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने कहा, बेहतर चल रहीं पूजा व्यवस्थाएं
संंवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम परिसर स्थित विभिन्न धार्मिक पूजा स्थलों में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की संस्तुति के आधार पर मंदिर समिति की ओर से नियुक्त बारीदारों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों की कोई मौजूदगी नहीं मिली। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी ने इस संबंध में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर के अधिकारियों ने पूजा स्थलों में व्यवस्था को लेकर पंचायत के पदाधिकारियों से भी वार्ता की।
बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह से लेकर नारद कुंड तक की धार्मिक व्यवस्थाएं डिमरी समुदाय की ओर से संभाली जाती हैं। डिमरी समुदाय के ही कुछ लोगों ने बारी वितरण को लेकर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पर अनियमितता के आरोप लगाए थे जिसे लेकर मंदिर समिति और पंचायत की ओर से मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर वार्ता की गई। साथ ही पूजा स्थलों पर मौजूद बारीदारों से वार्ता भी की गई। मंदिर के प्रभारी अधिकारी ने मुख्य कार्याधिकारी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि मंदिर की व्यवस्था में किसी भी प्रकार का विवाद और परंपरा का हनन होना नहीं पाया गया है। इधर, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने कहा कि मंदिर की पूजा व्यवस्था बेहतर चल रही है। किसी भी प्रकार से अधिकृत बारीदारों के अलावा मंदिर में अवैध रूप से या अनाधिकृत व्यक्ति पूजा स्थलों में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed