{"_id":"6a047c89ed0bd45fda07ebdc","slug":"the-doors-of-rudranath-temple-will-open-on-the-18th-preparations-have-begun-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118597-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 18 को खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 18 को खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 13 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटोे
दर्शनों के लिए 17 को सीएम पहुंचेंगे गोपीनाथ मंदिर, 22 को केंद्रीय गृह सचिव पहुंचेंगे रुद्रनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ मंदिर के लिए डाेली प्रस्थान के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। बुधवार को एसडीएम चमोली आरके पांडेय के साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने गोपीनाथ मंदिर और कोठा भवन का निरीक्षण किया।
रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को अपराह्न 12:45 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री रुद्रनाथ-गाेपीनाथ मंदिर समिति के सचिव शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि 15 मई को रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में विराजमान कर दी जाएगी। 16 को मूर्ति श्रद्धालुओं को दर्शनार्थ रखी जाएगी। 17 को प्रात: नौ बजे चल विग्रह डोली रुद्रनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम के लिए पनार बुग्याल पहुंचेगी। 18 को सुबह सात बजे डोली प्रस्थान करेगी और दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 22 मई को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के भी रुद्रनाथ यात्रा पर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इधर, एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि 17 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपीनाथ मंदिर में पहुंचेंगे।
Trending Videos