सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dhirendra Shastri is engaged in spiritual practice in the meditation cave at Badrinath Dham

Badrinath Dham: नीलकंठ पर्वत की तलहटी के पास ध्यान गुफा में साधनारत हैं धीरेंद्र शास्त्री, 26 से करेंगे कथा

प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 15 May 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री 26 मई से बदरीनाथ धाम में कथा करेंगे। इससे पहले वह बदरीनाथ की ध्यान गुफा में साधनारत हैं।

Dhirendra Shastri is engaged in spiritual practice in the meditation cave at Badrinath Dham
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बदरीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत की तलहटी में स्थित ध्यान गुफा में विशेष साधना कर रहे हैं। 25 मई तक गुफा में ध्यान करने के बाद 26 मई से बदरीनाथ धाम में कथा का आयोजन किया जाएगा जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Trending Videos

धीरेंद्र शास्त्री छह मई को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। नौ मई को बदरीनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद वे नगर पंचायत की ध्यान गुफा में साधनारत हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने नौ से 25 मई तक साधना के लिए अनुमति ली है। नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री की ओर से ध्यान गुफा में साधना की अनुमति मांगी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष साधना का संकल्प लिया
वहीं चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री 25 मई तक यहां ध्यानरत रहेंगे और 26 मई से धाम में कथा करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री पिछले तीन वर्षों से लगातार बदरीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंच रहे हैं। इस बार उन्होंने विशेष साधना का संकल्प लिया है।

ये भी पढे़ं...एसआईआर: उत्तराखंड में पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख की नहीं हो पाई मैपिंग

वे बदरीनाथ में खाकचौक के महंत बालकदास के शिष्य भी हैं। कथा आयोजन को लेकर बदरीनाथ धाम में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। आयोजकों के अनुसार कथा में कवि कुमार विश्वास के भी शामिल होने की संभावना है। कथा और साधना कार्यक्रम के चलते धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed