{"_id":"6a05e983fd95039eec0156b7","slug":"hemkund-sahib-snow-removal-work-completed-from-aastha-path-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118618-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड साहिब : आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड साहिब : आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 14 May 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब मार्ग को चौड़ा करने में जुटे सेना के जवान, यात्रा तैयारी जोरों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब आस्था पथ से सेना के जवानों व गुरुद्वारे के सेवादारों ने बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे तक मार्ग को सुचारु कर दिया गया है। अब जवान व सेवादार पैदल मार्ग को चौड़ा करने में जुट गए हैं।
हेमकुंड साहिब की यात्रा से पूर्व आस्था पथ से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवान व गुरुद्वारे के सेवादार करीब एक माह पहले गोविंदघाट से रवाना हुए थे। सेना के जवानों ने अटलाकोटी हिमखंड से बर्फ हटाने का काम शुरू किया और अब पूरे आस्था पथ को आवाजाही के लिए तैयार कर दिया है। हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खोले जाएंगे। इसको लेकर भी गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
हेमकुंड साहिब आस्था पथ से बर्फ हटाने के बाद गुरुद्वारे के आसपास की बर्फ को हटाया जा रहा है। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि पैदल मार्ग को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए तैयार कर लिया गया है। अब इसे और चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। यात्रा की तैयारियां को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। कपाट खुलने तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी।
Trending Videos