{"_id":"6a4668e5dcd907797e0a0277","slug":"badrinath-highway-closed-for-11-and-a-half-hours-8000-pilgrims-stranded-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119486-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: साढ़े 11 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, फंसे रहे 8000 तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: साढ़े 11 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, फंसे रहे 8000 तीर्थयात्री
Thu, 02 Jul 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
भारी बारिश के कारण पागलनाला और गुलाबकोटी में टनों मलबा आया
तीर्थयात्रियों ने वाहनों में बैठकर ही दिनभर किया हाईवे खुलने का इंतजार
पगनों गांव से आया मलबा हाईवे पर भरा
संवाद न्यूज एजेंसी-
पीपलकोटी/ज्योतिर्मठ। भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला और गुलाबकोटी में टनों मलबा आ गया। इससे हाईवे पर करीब साढ़े 11 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी रही। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर से वाहनों में करीब आठ हजार श्रद्धालु फंसे रहे। शाम साढ़े चार बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई जिसके बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
सीजन की शुरुआती बारिश ने ही बदरीनाथ हाईवे पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे पागल नाला और गुलाबकोटी में हाईवे अवरुद्ध हो गया। यहां हाईवे पर टनों मलबा आ गया जिससे वाहनों के पहिये थम गए। पुलिस प्रशासन की ओर से हाईवे के दोनों ओर लंगसी और गुलाबकोटी में वाहनों को रोक दिया। पागलनाला में आए मलबे को एनएचआईडीसीएल की दो जेसीबी से साफ किया गया। यहां पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक हाईवे सुचारु कर दिया गया मगर गुलाबकोटी में मलबे को हटाने में मजदूरों और मशीन संचालकों के पसीने छूट गए। पगनों गांव से आया मलबा हाईवे तक पहुंच गया जिससे हाईवे पर करीब 200 मीटर तक मलबा भर गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस प्रशासन की ओर से वाहनों को मायापुर, पीपलकोटी, पाखी, लंगसी, ज्योतिर्मठ और हेलंग में ही रोक लिया गया। यहां करीब 8000 तीर्थयात्री फंसे रहे। कार्यदायी संस्था की दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन के जरिये गुलाबकोटी में मलबा हटाया गया। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी। हाईवे खुलने पर तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं ज्योतिर्मठ के तहसीलदार महेंद्र ने बताया कि हाईवे को खोल दिया गया है। बारिश होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों से बहने वाले बरसाती गदेरों से मलबा हाईवे पर आ रहा है। हाईवे के भूस्खलन क्षेत्रों में मैनपावर और जेसीबी की तैनाती की गई है।