{"_id":"6a63668f873a4fa01c07131a","slug":"boulder-falls-on-employee-leg-injured-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119889-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कर्मचारी के ऊपर गिरा बोल्डर, पैर पर आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कर्मचारी के ऊपर गिरा बोल्डर, पैर पर आई चोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -
नंदप्रयाग की घटना, जैक लगाकर कर्मचारी को निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। शनिवार सुबह नंदप्रयाग में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वर्कशॉप में काम करने वाले एक कर्मचारी पर बोल्डर आ गिरा। गनीमत रही बोल्डर उसके पैरों पर गिरा। वर्कशॉप कर्मियों ने तुरंत जैक लगाकर बोल्डर उठाया और उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नंदप्रयाग में इंटर कॉलेज गेट के पास बदरीनाथ हाईवे किनारे एक वर्कशॉप है। इसमें काम करने वाले पप्पू अब्बास (47) पुत्र लियाकत अब्बास किसी काम से हाईवे के ऊपर की तरफ गया। इसी दौरान चट्टान से बोल्डर उसके ऊपर गिर गया। गनीमत रही कि बोल्टर उसके पैरों पर गिरा और हाईवे पर नाली होने के कारण बोल्डर के नीचे दबने से बच गया। आनन-फानन में अन्य कर्मचारियों ने वर्कशॉप के जैक लगाकर पत्थर को उठाया। स्थानीय लोगों और नंदप्रयाग चौकी पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया। पत्थर की चपेट में आने से उसके पैर में गंभीर चोट आई।
फोटो
चट्टान टूटी, एक कार मलबे में दबी, दूसरी को भी नुकसान
पोखरी। पोखरी के पास सड़क पर चट्टान टूटने से दो कार क्षतिग्रस्त हो गई। एक कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
लगातार हो रही बारिश से पोखरी क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बदहाल बनी है। सड़कों पर वाहनों का संचालन जोखिम भरा बन गया है। बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश से पोखरी-मोनखाल मार्ग पर पोखरी थाना क्षेत्र के पास पहाड़ी से चट्टान टूट गई। नीचे सड़क पर खड़ीं दो कारें इसकी चपेट में आ गईं। एक कार मलबे में दब गई जबकि दूसरी कार को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा पोखरी-हापला-देवखाल सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कई जगह पर कीचड़ जमा हो गई है। चांदनीखाल-रडुवा-कांडई च्रंद्रशिला सड़क जगह-जगह मलबा आ रखा है और कई जगह पुश्ते टूटे हुए हैं। हापला-गुणम-नैल सड़क पर भी कई जगह पर मलबा और पत्थर आने से सड़क की स्थिति खराब हो रखी है। इसके अलावा कई अन्य सड़कों पर भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
चौड़ गांव में भूस्खलन से दो मकानों में दरारें
कमरों में भरा पानी, परिवार शिफ्ट किए
देवाल। विकासखंड के चौड़ गांव में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। इससे दो मकानों में दरारें आ गईं और कमरों में पानी भर गया। खतरे को देखते हुए दोनों परिवारों को पड़ोसियों के घर में शिफ्ट किया गया।
चौड़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह कोटेड़ी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मकानों के पीछे अचानक भूस्खलन हुआ। इससे मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं और कमरों में पानी भर गया। कोटेड़ी ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों की तत्काल मदद देने की मांग की। सूचना पर पटवारी देवेंद्र मौके पर पहुंचे। पटवारी देवेंद्र ने बताया कि देवेंद्र सिंह और देबुली देवी के मकान अब रहने योग्य नहीं हैं। उन्होंने तहसील को विस्तृत रिपोर्ट भेजने की बात कही। संवाद