फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One arrested, five minors taken into custody for bike and mobile phone theft.

Chamoli News: बाइक व मोबाइल चोरी में एक गिरफ्तार, पांच नाबालिग संरक्षण में लिए

Fri, 24 Jul 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 24 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
One arrested, five minors taken into custody for bike and mobile phone theft.
गोविंदघाट से बाइक व मोबाइल किया था चोरी
विज्ञापन

आरोपियों के पास से मलेथा से चोरी की गई बाइक भी हुई बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। गोविंदघाट थाना पुलिस ने बाइक और मोबाइल चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया साथ ही पांच नाबालिगों को संरक्षण में लिया। आरोपियों के पास से चोरी की गई दो बाइक, पांच मोबाइल व दो पावर बैंक बरामद हुए हैं। आरोपियों के पास से मलेथा से चोरी की गई बाइक भी बरामद हुई।

शुक्रवार को अंकित मलिक निवासी शामली उत्तर प्रदेश ने पांडुकेश्वर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि एक होटल के सामने खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई है। इसी दौरान श्रीनाथ केआर निवासी कर्नाटक ने गोविंदघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई की गुरुद्वारे में विश्राम के दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी सुरजीत पंवार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। पुलिस को हनुमान चट्टी क्षेत्र में दो बाइकों पर छह युवक आते दिखे। पुलिस की ओर से रोकने पर वे बाइक छोड़कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद किए। एक बाइक पांडुकेश्वर से चोरी की गई थी जबकि दूसरी मलेथा क्षेत्र से चोरी की गई थी। बाइक टिहरी निवासी विकास उनियाल की है जिसकी रिपोर्ट कीर्तिनगर थाने में दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 22 जुलाई की रात को गोविंदघाट गुरुद्वारे से पांच मोबाइल व दो पावर बैंक चोरी किए थे। एक आरोपी आसू (20) निवासी नागोई दिल्ली (हाल निवासी गोल्डन टैंपल अमृतसर) को गिरफ्तार कर लिया और पांच नाबालिगों को संरक्षण में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed