पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Boundaries Changed, Conditions Didn't: No Toilets for Women in Simli

Chamoli News: परिसीमन बदला, हालात नहीं, सिमली में महिलाओं के लिए शौचालय तक नहीं

Sun, 05 Jul 2026 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 05 Jul 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Boundaries Changed, Conditions Didn't: No Toilets for Women in Simli
-दूरदराज से काम काज करने के लिए सिमली बाजार आती हैं महिलाएं, न्यू मार्केट में सामान्य शौचालय तक नहीं
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पूर्व सिमली कस्बे के राजस्व गांव को नगर पालिका में शामिल हुए एक दशक बीत गया है लेकिन इस बदलाव में सिमली का सिर्फ परिसीमन बदला, हालात नहीं। एक दशक बाद भी सिमली में पालिका महिला सुविधा के लिए एक शौचालय तक नहीं बना पाई है। यही नहीं सिमली न्यू मार्केट में चार दशक पुराना सामान्य शौचालय खंडहर हो गया लेकिन इसे ठीक करने या जीर्णोद्धार करने के प्रयास तक नहीं हुए।

नैनीताल हाईवे पर सिमली बाजार औद्योगिक परिक्षेत्र, गैस एजेंसी, बेस अस्पताल, सहित बैंक, चमोली दुग्ध संघ, डाकघर एवं करीब एक किमी तक फैला बाजार भी है। यहां औद्योगिक परिक्षेत्र में दो सामान्य शौचालय हैं लेकिन बाजार और न्यू मार्केट में शौचालय की कोई सुविधा नहीं है। खास तौर पर पूरे सिमली में महिला शौचालय नहीं है जबकि यहां डिम्मर, सिमली गांव, सेनू, चमोला, गैरोली, सुंदरगांव, सुमल्टा सहित चांदपुर और कपीरी पट्टी के कई गांवों के लोग रोजमर्रा के कामों के लिए पहुंचते हैं। एडवोकेट बीरेंद्र सिंह लडोला, नरेंद्र सिंह, पवन डिमरी और रविंद्र खंडूड़ी सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से हाईटेक शौचालय के निर्माण की मांग की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सिमली बाजार में महिलाओं को हो रही असुविधाओं को देखते हुए जल्द ही हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed