पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Landslides Disrupt Traffic Yamunotri Highway Closed Vehicles Stranded on Dewal Wan Road

Uttarakhand: भूस्खलन और मलबे से दो हाईवे बंद, यमुनोत्री और देवाल-वाण मार्ग पर फंसे वाहन, लगी लंबी कतार

Mon, 06 Jul 2026 09:54 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, बड़कोट/देवाल।
अमर उजाला ब्यूरो, बड़कोट/देवाल। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 06 Jul 2026 09:54 AM IST
सार

उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे और चमोली के देवाल-लोहाजंग-वाण स्टेट हाईवे के बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Landslides Disrupt Traffic Yamunotri Highway Closed Vehicles Stranded on Dewal Wan Road
बारिश से आवाजाही प्रभावित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश में लगातार हो रहे भूस्खलन और मलबा आने की से पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे स्याना चट्टी के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं चमोली जिले में देवाल-लोहाजंग-वाण स्टेट हाईवे गमलीगाड़ में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है, जिसके चलते 30 से अधिक वाहन मार्ग में फंस गए हैं।

विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के दौरान निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अनियंत्रित कटिंग और निर्माण कार्य के कारण हाईवे आए दिन बंद हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ ही यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही आपदा प्रभावित स्याना चट्टी कस्बे पर भी अनियंत्रित कटिंग के कारण नया खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अनुशासनहीनता पर कांग्रेस के तीन नेता किए गए निष्कासित, पार्टी विरोध गतिविधि पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चमोली जिले के देवाल-लोहाजंग-वाण स्टेट हाईवे पर गमलीगाड़ में भारी मलबा आने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क बंद होने के कारण देहरादून, हल्द्वानी, गोपेश्वर सहित अन्य शहरों की ओर जाने वाले 30 से अधिक वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से मार्ग खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं और मलबा हटाने का कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed