{"_id":"6a4662caa6e7ca0158041ffc","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-devpuri-village-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-124945-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देवपुरी गांव में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देवपुरी गांव में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Thu, 02 Jul 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
गैरसैण। विकासखंड के देवपुरी गांव में हाल ही में हुई एक हत्या के बाद ग्रामीण सहमे हैं। इस घटना के मद्देनजर गांव की महिला प्रधान किरन देवी ने ग्रामीणों की रायशुमारी के बाद पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। पुलिस प्रशासन भी ग्रामीणों का भय दूर करने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने की बात कही है।
देवपुरी के राजेंद्र कंडारी की हत्या के मामले का बीते एक जुलाई काे पुलिस ने खुलासा किया और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। मगर इस घटना से गांव में दहशत बनी है। ग्राम प्रधान किरन देवी ने कहा कि ग्रामीणों की सहमति के बाद गांव में 15 से 20 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं पुलिस के अनुसार देवपुरी गांव में जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की काउंसिलिंग करेंगे। जिपंस अनीता रावत, प्रमुख दुर्गा देवी, संजय रावत और महावीर रावत सहित अन्य लोगों ने प्रधान किरप देवी के सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्णय का स्वागत किया है। संवाद