{"_id":"6a4f835c381062ee0e0c0085","slug":"chain-link-fencing-work-initiated-for-crop-protection-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125116-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: फसलों की सुरक्षा के लिए चेन फेंसिंग कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: फसलों की सुरक्षा के लिए चेन फेंसिंग कार्य शुरू
Thu, 09 Jul 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 09 Jul 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदासैंण। गैरसैंण ब्लॉक के पुनगांव में फसलों की सुरक्षा के लिए चेन फेंसिंग का कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान होने की उम्मीद बन रही है। कृषि विभाग ने भूमि के चारों ओर 1000 मीटर लंबी चेन फेंसिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक लगभग 600 मीटर फेंसिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
पुनगांव गैरसैंण विकासखंड का दूरस्थ गांव है। यहां करीब 79 परिवार रहते हैं। किसान यहां चौलाई, राजमा, मंडुवा आदि के अलावा मुख्यत: आलू की खेती करते हैं। पुनगांव का आलू बाजारों में अच्छे भाव पर बिकता है। मगर बीते कुछ वर्षों से यहां जंगली जानवरों की वजह से फसलें बरबाद हो रही हैं। ऐसे में किसानों की मांग और ग्राम प्रधान विनोद नेगी की पहल पर कृषि विभाग ने यहां चेन फेंसिंग का काम शुरू कर दिया है। चेन फेंसिंग का काम पूरा होने पर किसानों को राहत मिलेगी। वहीं कृषि विभाग के अधिकारी हिमांशु का कहना है कि जुलाई माह के अंत तक फेंसिंग का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। संवाद