पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Christ Academy, Gopeshwar Secures First Place in Cultural Evening

Chamoli News: सांस्कृतिक संध्या में क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर रहा प्रथम

Sun, 05 Jul 2026 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 05 Jul 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Christ Academy, Gopeshwar Secures First Place in Cultural Evening
सांस्कृतिक संध्या में क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर रहा प्रथम
विज्ञापन

सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार शाम को आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दी एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां
गोपेश्वर। सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार शाम को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, लोकगायन सहित अन्य प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर ने प्रथम स्थान हासिल किया। शनिवार शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन मुख्य अतिथि भेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र असवाल ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगीन बना दिया। इसमें जीआईसी गोपेश्वर, जीजीआईसी गोपेश्वर, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर गोपेश्वर, आदर्श विद्या मंदिर गोपेश्वर, क्राइस्ट एकेडमी कोठियालसैंण, बीटेक कॉलेज कोठियालसैंण, नर्सिंग कॉलेज व पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में क्राइस्ट एकेडमी प्रथम, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर द्वितीय और आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सभासद दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट, संजय कुमार, परियोजना निदेशक आनंद कुमार सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन मनोज तिवारी व पृथ्वी सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed