{"_id":"6a47b80a2937c17cd00b30ae","slug":"construction-of-an-interlocking-road-from-band-bazar-to-kurud-bridge-has-begun-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119500-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू
Fri, 03 Jul 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नंदानगर। पिछले लंबे समय से बदहाल पड़े नगर क्षेत्र की सड़कों का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। करीब 94.78 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। इंटरलॉकिंग टाइल बिछने के बाद सड़क अधिक मजबूत, टिकाऊ और सुगम बनेगी। लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द नई सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विभाग की ओर से विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवाद