पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris enters house in Pagno village; elderly couple rescued.

Chamoli News: पगनो गांव में मकान में घुसा मलबा, बुजुर्ग दंपती को बचाया

Thu, 02 Jul 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Jul 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Debris enters house in Pagno village; elderly couple rescued.
फोटो
विज्ञापन

खेती को हुआ नुकसान, कई वर्षों से हो रहा गांव में भूस्खलन
22 परिवारों पर मंडराया खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। मानसून की शुरुआती बारिश ने ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भारी नुकसान किया है। बुधवार रात को ज्योतिर्मठ के पगनो गांव में हुए भूस्खलन के कारण मलबा एक मकान में जा घुसा। ग्रामीणों ने रात को ही कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं खेती को भी नुकसान पहुंचा है। कई वर्षों से गांव में हो रहा भूस्खलन बरसात शुरू होते ही सक्रिय हो जाता है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

बुधवार रात को क्षेत्र में तेज बारिश होने से पगनो गांव के ऊपर भूस्खलन क्षेत्र सक्रिय हो गया और रात को तेजी से बारिश के साथ मलबा गांव में घुसने लगा। ग्राम प्रधान रमेश सुंदरियाल ने बताया कि एक घर में मलबा घुसने से बुजुर्ग दंपती सतेश्वर प्रसाद और सीता देवी अंदर फंस गए। लोगों ने बारिश के बीच ही बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला। मलबे से कई खेत तबाह हो गए। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने बीते वर्ष जिस क्षेत्र को यलो जोन में रखा था अब वह भी खतरे की जद में आ गया है। इस क्षेत्र के 22 परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण बदरी प्रसाद ने बताया कि कई वर्षों से गांव भूस्खलन की जद में है। गांव के ऊपरी हिस्से से बारिश के पानी के साथ भारी मलबा भी आता है। कई मकान पहले भी मलबे में दब चुके हैं। कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है लेकिन भूस्खलन जारी रहने से अन्य परिवार भी खतरे में आ गए हैं। लोगों की खेती वाली जमीन भी नष्ट हो रही है। उधर तहसीलदार महेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द राजस्व विभाग की टीम को गांव में भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed