सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand raised for completion of Sainik School building and its operation

Chamoli News: सैनिक स्कूल भवन का काम पूरा कर संचालन की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 17 May 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for completion of Sainik School building and its operation
विज्ञापन
गोपेश्वर। बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक व वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपकर रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूरा कर इसके संचालन की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जखोली में वर्ष 2015 से सैनिक स्कूल की स्थापना को केंद्र व प्रदेश सरकार की स्वीकृति मिली थी। इसके निर्माण पर करोड़ों रुपये भी खर्च कर दिए गए हैं मगर अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इसकी स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये भी आवंटित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अपनी 1700 नाली भूमि भी दान दी है। प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने भी स्कूल के संचालन के लिए काफी प्रयास किए लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी है। उन्होंने शीघ्र भवन का निर्माण पूरा कर स्कूल का संचालन शुरू करवाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed