{"_id":"69ca80daef32319a28071bca","slug":"deploy-adequate-police-force-at-identified-dangerous-spots-on-the-highway-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-117865-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हाईवे के चिह्नित खतरनाक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हाईवे के चिह्नित खतरनाक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
चमोली थानें में निरीक्षण के दौरान शस्त्रों को जांचते एसपी सुरजीत सिंह पंवार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फोटो
एसपी ने गोष्ठी में दिए निर्देश, चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां समय से पूरा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने चारधाम यात्रा के सफल व व्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे के चिह्नित खतरनाक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस तैनात रखें।
एसपी ने सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी में यात्रा को लेकर चल रही तैयारी की भी जानकारी ली। एसपी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के समुचित प्रबंधन किए जाएं। अधिक से अधिक क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं। उन्होंने बैरियर, पार्किंग व होल्डिंग प्वाइंट की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने, जरूरत के अनुसार नए पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने, अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही रम्माण, तिमुंड्या मेला और नीती घाटी में मई माह में होने वाली अल्ट्रा मैराथन दौड़ की भी तैयारी पूरी रखने को कहा। एसपी ने अन्य मामलों को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। साथ ही थाने में शस्त्रों का संचालन भी देखा। एसपी ने प्रयागराज महाकुंभ में संचार तंत्र को निर्बाध बनाए रखने व सुरक्षा इकाइयों के माध्य प्रभावी समन्वय बनाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए चमोली के हेड कांस्टेबल अभिषेक राणा को यूपी सरकार की ओर से प्राप्त महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। वहीं एसआई सत्येंद्र बुटोला व एएसआई भूपेंद्र सिंह को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा सहित अन्य पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
पुलिस उपाधीक्षक ने बदरीनाथ हाईवे की चौकियों का निरीक्षण
- गोपेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बदरीनाथ हाईवे की प्रमुख चौकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीपलकोटी, हेलंग, पाखीर, टंगड़ी, मारवाड़ी, पांडुकेश्वर, लामबगड़, हनुमान चट्टी व बदरीनाथ तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बदरीनाथ में बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए ठेकेदार को शीघ्र मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं का पूर्व में आकलन कर लें ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक गोविंदघाट चित्रगुप्त, एसआई ललित मोहन जखमोला आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos