{"_id":"6a7c71bd65b2e2eb6402148e","slug":"discussion-held-on-the-schools-academic-activities-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125869-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों पर की चर्चा
Wed, 12 Aug 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
कर्णप्रयाग। पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैरसैंण में एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएमसी द्वारा विद्यालय की शैक्षिक एवं भौतिक गतिविधियों का अनुश्रवण किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा तैयार की गई दीवार पत्रिका, पुस्तकालय, खेलकूद एवं वाद्य यंत्र, कक्षा शिक्षण, शैक्षिक दूरदर्शन, श्रव्य, दृश्य शिक्षण, पीएम पोषण, स्वच्छता आदि विषयों पर चर्चा-परिचर्चा की गई। प्रधानाध्यापिका बबली सेंजवाल ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। बैठक में सुरेंद्र बिनवाल, गुलजार अहमद, दीपक सिंह, मकना देवी, सुमन देवी, कुसुम देवी, देवेश्वरी देवी, जगदीश राज, दीपा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
कार्यक्रम की खबर
फोटो-
दो दिवसीय विज्ञान प्रशिक्षण संपन्न
कर्णप्रयाग। जीजीआईसी में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षक-शिक्षिकाओं को विज्ञान आधारित गतिविधियों को बताया गया। प्रशिक्षण में 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन के क्षेत्र प्रभारी दया शंकर, मास्टर ट्रेनर अशोक जिन्नाटा, ट्रेनर आयुष वर्मा, इग्नेटर देव, पुष्पा तथा बिक्रम लाल मौजूद रहे। संवाद
पेेंटिंग में निर्मला प्रथम
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानन्द नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने तिरंगे, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। प्रतियोगिता में निर्मला प्रथम, प्रतिभा द्वितीय तथा चांदनी और सारिका तृतीय रहीं। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र पंघाल, एनएसएस प्रभारी डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. प्रमिला, रोवर रेंजर प्रभारी डॉ. शीतल देशवाल, डॉ. तरुण कुमार, रेड कॉस प्रभारी कीर्तिराम डंगवाल आदि मौजूद रहे। संवाद