{"_id":"6a64abba3362a093fe046ef7","slug":"district-industries-centre-to-provide-advanced-digital-marketing-training-chamoli-news-c-51-1-pri1002-115171-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण दिलाएगा जिला उद्योग केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण दिलाएगा जिला उद्योग केंद्र
Sat, 25 Jul 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवेदन प्रक्रिया शुरू, चार अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
पौड़ी। युवाओं, उद्यमियों और व्यवसायियों को डिजिटल युग में आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए स्वरोजगार व व्यवसाय विस्तार के लिए जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार की ओर से तीन माह का निशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल मार्केटिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे अपने उत्पादों व सेवाओं की ऑनलाइन ब्रांडिंग और विपणन कर सकें। महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआई आधारित डिजिटल मार्केटिंग, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मार्केटिंग, गूगल व मेटा एड्स का संचालन, कैनवा के माध्यम से प्रोफेशनल ग्राफिक डिजाइन तैयार करना सिखाया जाएगा। साथ ही एआई टूल्स से कंटेंट, वीडियो प्रेजेंटेशन, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, ईमेल मार्केटिंग, डिजिटल एनालिटिक्स और ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने की आधुनिक रणनीतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है जबकि 4 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। लाभार्थियों का चयन 5 अगस्त को साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए स्नातक या बेसिक आईटी ज्ञान, सोशल मीडिया का सामान्य जानकारियां और डिजिटल मार्केटिंग सीखने के युवा व उद्यमी इसमें आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आधिकारिक जानकारी के लिए 9568326416 पर संपर्क करने को कहा है।