फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water crisis in Gauchar area to be resolved; 90% of the project work completed.

Chamoli News: गौचर क्षेत्र में दूर होगा पेयजल संकट, योजना का 90 फीसदी कार्य पूरा

Wed, 08 Jul 2026 03:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 08 Jul 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Gauchar area to be resolved; 90% of the project work completed.
फोटो
विज्ञापन

अमृत 2.0 योजना के तहत बनाई जा रही 25.93 करोड़ की योजना
नगर क्षेत्र के सात वार्डों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका गौचर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए बनाई जा रही पंपिंग योजना का जल्द लोगों को लाभ मिल सकेगा। योजना का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि बचा हुआ 10 प्रतिशत कार्य अगस्त माह तक पूरा होने की संभावना है। योजना के तहत पंपिंग हाउस और टैंक निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब पाइप लाइनों को जोड़ने का काम किया जाना है। योजना के बनने से नगर पालिका क्षेत्र के सात वार्डों में पेयजल आपूर्ति होगी।

अमृत 2.0 योजना के तहत जल संस्थान की ओर से गौचर में 25.93 करोड़ रुपये की लागत से पंपिंग योजना का निर्माण किया जा रहा है। नगर क्षेत्र की लगभग 10 हजार आबादी को पेयजल मुहैया कराने के लिए अलकनंदा नदी के तट पर पंपिंग योजना बनाई जा रही है जिसमें एक पंप हाउस अलकनंदा नदी के तट पर और दूसरा पनाई मल्ली के पास बनाया जा रहा है। साथ ही पानी इकट्ठा करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पांच बड़े टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश पुरोहित ने बताया कि पाइप लाइन बिछ चुकी है। साथ ही पंप हाउस और टैंकों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। अब केवल लाइन जोड़ना बाकी है जिसमें एक से डेढ़ माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed