फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking Water Facilities on Almora-Nainital Highway to be Improved

Chamoli News: अल्मोड़ा-नैनीताल हाईवे पर पेयजल सुविधाओं का होगा सुधार

Sat, 25 Jul 2026 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 25 Jul 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Drinking Water Facilities on Almora-Nainital Highway to be Improved
ग्वालदम से कर्णप्रयाग और पांडुवाखाल तक पानी की टंकियों की होगी सफाई और मरम्मत
विज्ञापन

जल संस्थान ने जारी की निविदापानी की टंकियों की होगी सफाई और मरम्मत
कर्णप्रयाग। जल संस्थान अल्मोड़ा और नैनीताल हाईवे पर बनी सार्वजनिक टंकियों, स्टैंड पोस्ट और हैंडपंपों की साफ-सफाई, स्रोत सुधार, पाइप लाइन बिछाने और मरम्मत का कार्य करेगा। इसके लिए विभाग ने निविदा जारी कर दी है।

सिमली-अल्मोड़ा हाईवे पर ग्वालदम से कर्णप्रयाग और पांडुवाखाल से कर्णप्रयाग तक बनी पेयजल टंकियों व स्टैंड पोस्टों का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही टंकियों पर रंगरोगन, नई पेयजल लाइनों का निर्माण और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टंकियां व स्टैंड पोस्ट बनाए जाएंगे, ताकि स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ व जीवाणुरहित पानी मिल सके।
विज्ञापन


जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश पुरोहित ने बताया कि टंकियों और स्टैंड पोस्टों का समय-समय पर सुधार किया जाता है। पूर्व में कमेड़ा से नंदप्रयाग तक यह कार्य पूरा हो चुका है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही अन्य क्षेत्रों में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed