सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Earning profits from tile manufacturing and also providing employment.

Chamoli News: टाइल्स के उत्पाद से कमा रहे मुनाफा, दे रहे रोजगार भी

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 18 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Earning profits from tile manufacturing and also providing employment.
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सिमली के देवेंद्र सिंह नेगी टाइल्स का प्लांट लगाकर अच्छी आमदनी कर रहे हैं। यहां बने उत्पादों को खरीदने के लिए चमोली ही नहीं बल्कि रुद्रप्रयाग से भी लोग उनके प्लांट में पहुंचते हैं। साथ ही उन्होंने तीन लोगों को स्थायी तौर पर रोजगार भी दिया है।
देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ों में स्वरोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। कड़ी लगन और मेहनत से हर कोई स्वरोजगार कर आमदनी कर सकता है। पहले जो समान ऋषिकेश और देहरादून से मंगाना पड़ता था वह अब यहीं तैयार हो रहा है। उनकी एक महीने में करीब एक लाख की आमदनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के सिमली वार्ड में औद्योगिक क्षेत्र में करीब 10 नाली भूमि पर देवेंद्र सिंह नेगी ने वर्ष 2016 में प्लांट लगाया। यहां सीमेंट की टाईलें, होलो ब्लॉक, सीमेंट की कुर्सी, कवर ब्लॉक और नाली के ढक्कन बनाए जाते हैं। यहां हर रोज करीब 18 मजदूर सहित अन्य लोग कार्य करते हैं।
विज्ञापन

अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदार, ग्राम प्रधान, स्थानीय व्यापारी सहित अन्य लोग चमोली और रुद्रप्रयाग से यहां पहुंचते हैं। देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पहले इन उत्पादों को शहरी क्षेत्रों ऋषिकेश, देहरादून आदि से मंगाना पड़ता था जिसमें अधिक खर्चा लगता था।
मगर अब स्थानीय स्तर पर ही इसे तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य अधिक होने से इन सभी उत्पादों की डिमांड अधिक संख्या में आती है। स्थानीय लोगों को इस प्रकार का काम सीखकर खुद का स्वरोजगार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed