{"_id":"6a635e5c3e5c213b5101f281","slug":"electric-current-surged-through-more-than-six-shops-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125454-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छह से अधिक दुकानों में दौड़ा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छह से अधिक दुकानों में दौड़ा करंट
Fri, 24 Jul 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बिजली का खंभा गिरने से अन्य खंबे में आ फॉल्ट
फॉल्ट ढूंढने में कर्मियों के पसीने छूटे, 14 घंटे गुल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बृहस्पतिवार रात्रि को नगर के सिमली रोड की छह से अधिक दुकानों में करंट दौड़ गया। कई दुकानदारों को करंट लगा। दुकानदारों की सूचना पर बिजली की लाइन काट दी गई। इस कारण बाजार की बिजली 14 घंटे तक ठप रही। शुक्रवार दोपहर को फॉल्ट ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
बीते मंगलवार को मुख्य बाजार के सिमली सड़क पर बारिश के कारण एक जर्जर बिजली का खंभा गिर गया था। निगम कर्मियों ने यहां नया खंभा लगाया। बृहस्पतिवार को एक अन्य खंबे को भी बदला गया। मगर बृहस्पतिवार रात को आठ बजे से तेज बारिश शुरू हुई। दुकानदार नवीन डिमरी और उनके कर्मियों ने बताया कि करीब नौ बजे उन्हें दुकान के शटर और नल पर करंट का झटका लगा। अगल बगल के दुकानदारों ने भी इसकी शिकायत की। ऊर्जा निगम कंट्रोल रूम को फोन किया गया। सूचना पर निगम ने बाजार की बिजली काट दी। शुक्रवार सुबह से निगम कर्मी फॉल्ट खोजने में लगे रहे। बताया जा रहा है कि बदले गए दो खंबों को छोड़कर तीसरे खंबे में फॉल्ट निकला जिसे ठीक कर करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुनीष कुमार ने बताया कि बारिश के वजह से तकनीकी खराबी आने से बिजली गुल हो रही है। अभी एक निष्प्रयोज्य खंभा हटाने के दौरान भी कुछ समय के लिए बिजली गुल रहेगी।