फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Encouraged children to join the army

Chamoli News: बच्चों को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया

Sun, 25 Oct 2026 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 25 Oct 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
Encouraged children to join the army
कर्णप्रयाग। राइंका देवलकोट में जिला परियोजना समग्र शिक्षा माध्यमिक चमोली की ओर से 9 से 12 कक्षाओं की छात्राओं को कॅरिअर गाइडेंस एंड काउंसलिंग की जानकारी दी गई। काउंसलर राहुल चौहान ने बताया कि जीवन में अनुशासन, मेहनत, लगन और सकारात्मक ऊर्जा से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बच्चों को अपने कॅरिअर का चुनाव अपनी कला, काबिलियत, रुचि और क्षमता के हिसाब से करना चाहिए। सेवानिवृत्ति सैनिक भूपेंद्र चौहान ने बच्चों को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य करमजीत सिंह, शिक्षक राजेंद्र मैखुरी, जगदीश रावत, नीरज कुमार, पूनम, पूजा टम्टा, नीतू रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



फोटो
सूरज भान ने शिक्षाशास्त्र में हासिल की डॉक्टरेट की उपाधि
कर्णप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र के गांधीनगर के युवा सूरज भान ने शिक्षा शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की। हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से शोध निर्देशिका प्रोफेसर गीता खंडूड़ी के निर्देशन में उन्होंने पांच वर्ष की पीएचडी की। सूरज भान ने बताया कि उनका विषय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्व-विनियमित अधिगम का उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं गृह वातावरण के संदर्भ में अध्ययन रहा। राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर से बीएससी और रसायन विज्ञान से एमएससी की जिसके बाद उन्होंने बीएड और श्रीनगर विश्वविद्यालय से एमएड किया। संवाद
विज्ञापन



गुटखा-तंबाकू के प्रतिबंध पर खुशी जताई
जिलासू। उत्तराखंड में गुटखा और तंबाकू पर एक साल के प्रतिबंध से जिलासू, लंगासू और उत्तरौं सहित आसपास के गांवों में खुशी है। महिलाओं ने सरकार से इस प्रतिबंध को स्थायी करने की मांग की। लंगासू के होटल संचालक विक्की ने बताया कि गुटखा और तंबाकू अब पूरी तरह बंद हो गए हैं। उत्तरौं की ग्राम प्रधान सतेश्वरी देवी और लंगासू की ग्राम प्रधान शालिनी गोस्वामी सहित क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि यह रोक अच्छी पहल है और इसे स्थायी किया जाना चाहिए। महिलाओं ने शराब और अन्य नशीले पदार्थों पर भी प्रभावी रोक लगाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालदम-थराली पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
थराली। ग्वालदम से थराली तक का पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से ग्वालदम से थराली की दूरी दो घंटे में तय हो जाती थी। साथ ही यह मार्ग ग्वालदम, देवताल, जटेरा और बैनोली सहित कई गांवों को जोड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता खिलाप सिंह, विरेंद्र दानू, हरीश जोशी, विशन दत्त, गबर सिंह आदि ने लोनिवि और जिला पंचायत से इस मार्ग के मरम्मत कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed