{"_id":"6a07234995f9718d26031325","slug":"female-devotee-faints-after-her-health-deteriorates-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118636-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तबियत बिगड़ने पर बेहोश हुई महिला श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तबियत बिगड़ने पर बेहोश हुई महिला श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 15 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम की यात्रा पर लखनऊ से परिवार के साथ आई महिला श्रद्धालु मंदिर के पास बेहोश होकर गिर गई। वहां तैनात एसडीआरएफ के जवान सुरेश मलासी ने उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ऑक्सीजन और उपचार मिलने पर महिला ठीक हो गई। महिला ने जवान द्वारा समय पर अस्पताल पहुंचाने और उपचार मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया। संवाद
-- -- -- -
दुकानदार ने लौटाए 15 हजार रुपये
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आई एक महिला का पर्स विपिन सैनी की दुकान के सामने गिर गया। विपिन सैनी ने तुरंत वहां तैनात आरक्षी चंदन सिंह को पर्स सौंप दिया। जांच में पता चला कि पर्स में 15 हजार 640 की नकदी, जरूरी दस्तावेज, आधार कार्ड आदि थे। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि महिला श्रद्धालु के पंजीकरण विवरण से मोबाइल नंबर तलाशा, संपर्क करने पर पता चला कि महिला अभी धाम में ही है। उनके दामाद थाने में आए। पर्स में पैसे सुरक्षित देखकर उन्होंने भावुक होकर कहा कि वास्तव में देवभूमि में लोग बहुत ईमानदार हैं। संवाद
Trending Videos