{"_id":"6aeac7c5e87045cd8901cd27","slug":"fire-breaks-out-on-hill-opposite-mana-india-first-village-forest-department-team-begins-firefighting-chamoli-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: माणा गांव के सामने पहाड़ी पर लगी आग, माता मूर्ति मंदिर के उठता दिखा धुआं, बुझाने में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: माणा गांव के सामने पहाड़ी पर लगी आग, माता मूर्ति मंदिर के उठता दिखा धुआं, बुझाने में जुटी टीम
Wed, 04 Nov 2026 11:23 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:23 AM IST
सार
बदरीनाथ क्षेत्र में माणा गांव के सामने पहाड़ी पर आग लगने से इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। आग माता मूर्ति मंदिर के ऊपर पहाड़ी पर लगी है। घटना के बाद वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गई है।
विज्ञापन
पहाड़ी पर लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारत के प्रथम गांव माणा के सामने स्थित पहाड़ी पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि माता मूर्ति मंदिर के ऊपर पहाड़ी पर असामाजिक तत्वों की ओर से आग लगाई गई है। आग लगने के बाद पहाड़ी पर चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में आग की लपटों और धुएं से लोगों का ध्यान पहाड़ी की ओर गया। आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन