{"_id":"6adb5316311fe58b16094693","slug":"first-level-check-of-evm-vvpats-begins-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121580-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू
Fri, 23 Oct 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों पर की जा मशीनों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला चमोली की ईवीएम व वीपीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू हो गई है। गोपेश्वर स्थित ईवीएम वेयर हाउस में इलेक्ट्रानिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों की ओर से मशीनों की जांच की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच कराई जा रही है। आयोग के निर्देशानुसार हर सामान्य या उप निर्वाचन से पूर्व मशीनों की एफएलसी जरूरी है। एफएलसी प्रमाण पत्र के बाद ही मशीन निर्वाचन के लिए उपयोग में लाई जाती है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रक्रिया के दौरान तीन मोबाइल की अनुमति है जिसमें दो मशीनों की स्कैनिंग व एक ईसीआईएल के इंजीनियरों के उपयोग के लिए उपलब्ध रहेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि चमोली जिले में वर्तमान में 1130 बैलेट यूनिट, 1400 कंट्रोल यूनिट व 1294 वीवीपैट मशीनें उपलब्ध हैं। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र सती, तहसीलदार दीप्ति शिखा, आप से अनूप रावत, भाजपा से गोविंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।