{"_id":"6adb56af6a0b7755050cbe51","slug":"protest-in-dehradun-for-a-base-hospital-suspended-participants-will-now-sit-in-protest-at-simli-starting-today-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127453-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बेस अस्पताल के लिए दून में चल रहा धरना स्थगित, आज से सिमली में बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बेस अस्पताल के लिए दून में चल रहा धरना स्थगित, आज से सिमली में बैठेंगे
Fri, 23 Oct 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो
सरकार की ओर से जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन
27 अक्तूबर को सत्र के दौरान सरकार के घेराव के लिए भराड़ीसैण करेंगे कूच
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग के लिए देहरादून में तीन दिनों से चल रहा बेस अस्पताल संघर्ष समिति का धरना स्थगित हो गया है। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सरकार की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया है। हालांकि शासनादेश जारी न होने पर समिति 24 अक्तूबर से सिमली में पुनः धरना शुरू करेगी और 27 अक्तूबर को भराड़ीसैण में होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सरकार का घेराव करने के लिए कूच करेगी।
सिमली में पूर्ण बेस अस्पताल की मांग को लेकर समिति पिछले तीन साल से आंदोलनरत है। वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषणा किए जाने के बावजूद शासनादेश जारी न होने पर, समिति ने 11 अक्तूबर से सिमली से देहरादून तक करीब 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकाली थी। 20 अक्तूबर को देहरादून पहुंचने पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर रोके जाने के बाद उन्होंने एकता विहार में धरना शुरू किया था। समिति का कहना है कि सिमली में बेस अस्पताल या मेडिकल कॉलेज बनने से पहाड़ के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहीं शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिलकर शासनादेश जारी करने की मांग की।