{"_id":"6ad89fc33b7c3ee17e059a6f","slug":"flc-of-evms-and-vvpats-will-begin-tomorrow-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121545-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कल से शुरू होगी ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कल से शुरू होगी ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी
Wed, 21 Oct 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 21 Oct 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। चमोली जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 23 अक्तूबर से शुरू होगी। यह कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक किया जाएगा।
बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एफएलसी की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यदि किसी राजनीतिक दल का प्रतिनिधि लगातार तीन दिन अनुपस्थित रहता है तो संबंधित दल को सूचित किया जाएगा। जिले में वर्तमान में 1130 बैलेट यूनिट, 1400 कंट्रोल यूनिट और 1294 वीवीपैट मशीनें हैं। बैठक में निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम राजकुमार पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, कांग्रेस के मदन लोहनी, भाजपा के विनोद कनवासी और सीपीएम के ज्ञानेंद्र खंतवाल आदि मौजूद रहे।