{"_id":"6a03222814659a25ba0f5460","slug":"forest-fire-caused-by-short-circuit-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-123517-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जंगल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई हेक्टेयर वन संपदा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जंगल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई हेक्टेयर वन संपदा जली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 12 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के उमा माहेश्वर ट्रस्ट के ऊपर जंगल में लगी आग। स्रोत: जागरुक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
लगातार जल रहे कर्णप्रयाग, जिलासू और आस पास के जंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। श्री उमा माहेश्वर आश्रम ट्रस्ट के ऊपर जंगल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन कुछ देर बाद फिर आग भड़क उठी। ऐसे में कई हेक्टेयर जंगल जल गया। आश्रम से आग पेयजल टैंक के ऊपर तक पहुंच गई।
मंगलवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेज हवा के कारण तेजी से फैलने लगी जिससे कई हेक्टेयर वन संपदा जल गई। आश्रम के साधु-संतों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आश्रम के महंत ऐश्वर्य नाथ महाराज ने बताया कि दोपहर बाद अचानक आग लगी और तेजी से धुआं उठने लगा। आग की सूचना मिलते ही नंदप्रयाग रेंज की वनक्षेत्राधिकारी आरती पंवार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के त्वरित प्रयासों से कुछ ही समय पर आग काबू पा लिया गया लेकिन हवा के कारण आग फिर फैल गई। वन विभाग के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।
Trending Videos