फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Route Fragrant with Brahma Kamal Blooms

Chamoli News: ब्रह्मकल की खुशबू से महक रहा हेमकुंड साहिब मार्ग

Sat, 25 Jul 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 25 Jul 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Route Fragrant with Brahma Kamal Blooms
फोटो---
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग इन दिनों ब्रह्मकमल के फूलों से महक रहा है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह यह फूल खिले दिखाई दे रहे हैं। फूलों की खुशबू और उनकी सुंदरता को देखकर श्रद्धालु भी मोहित हो रहे हैं। राज्य पुष्प ब्रह्मकमल 13 हजार फीट की ऊंचाई पर खिलता है। हेमकुंड साहिब करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ऐसे में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी से ही ब्रह्मकमल दिखाई देने शुरू हो रहे हैं। पूरा यात्रा मार्ग इन फूलों की खुशबू से महक रहा है। अभी यह फूल खिलने शुरू हुए हैं और अगस्त अंतिम सप्ताह तक काफी तादाद में खिलते रहेंगे। स्थानीय निवासी मयंक चौहान ने बताया कि हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्ग से लेकर हिम सरोवर के किराने ब्रह्मकमल अपनी अदभुत प्राकृतिक सुंदरता को बिखेर रहे हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु इन फूलों को देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। बताया कि यह समय ब्रह्मकमल खिलने का सबसे मुफीद समय है। जुलाई से सितंबर के बीच यह फूल सबसे अधिक तादात में खिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed