सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Homeopathic hospital is being revamped in AYUSH wing

Chamoli News: आयुष विंग में होम्योपैथिक अस्पताल का हो रहा सुधारीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 07 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Homeopathic hospital is being revamped in AYUSH wing
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उपजिला अस्पताल परिसर में संचालित आयुष विंग में होम्योपैथिक अस्पताल का सुधारीकरण किया जा रहा है। इससे यहां आने वाले मरीजों एवं कर्मियों को राहत मिलेगी।करीब डेढ़ दशक से आयुष विंग संचालित है। इसमें होम्योपैथिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है। अस्पताल में प्रति दिन 40 से अधिक लोग उपचार और दवाओं के लिए पहुंचते हैं। खास तौर पर चर्म रोग, एलर्जी, पेटी की दिक्कतें, शारीरिक दर्द, घुटनों का दर्द के अलावा अन्य जांचों के लिए भी लोग पहुंचते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य केंद्र सीलन और अन्य कारणों से बदहाल। अब इसके सुधारीकरण के लिए लगभग पांच लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें चिकित्साधिकारी कक्ष, ओपीडी, फार्मासिस्ट कक्ष में आवश्यक कार्य किया जाएगा। साथ ही दवाओं के स्टोर के लिए स्टोर कक्ष बनाने की तैयारी भी की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह पुंडीर का कहना है कि अस्पताल भवन की बदहाली की वजह से दिक्कतें हो रही थी। अब इसके सुधारीकरण के चलते लोगों को राहत मिलेगी। अस्पताल भवन के सुधारीकरण का कार्य आरडब्लूडी विभाग कर रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed