सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If the road is constructed, forests, agricultural land and pastures will be damaged.

Chamoli News: सड़क निर्माण किया तो जंगल, कृषि भूमि, चारागाह को नुकसान होगा

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
If the road is constructed, forests, agricultural land and pastures will be damaged.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

चोपड़ा-नालडुंगा सड़क का समरेखण बदलने के लिए चोपड़ा की महिलाओं का तहसील में प्रदर्शन
लोनिवि के विरोध में की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। चोपड़ा की महिलाओं ने नालडुंगा सड़क का समरेखण बदलने की मांग के लिए तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने लोनिवि के विरोध में नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा यदि इस समरेखण (एलाइनमेंट) से सड़क निर्माण किया गया तो जंगल, कृषि भूमि और चारागाह को नुकसान होगा। यदि समरेखण नहीं बदला गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भी भेजा।
चोपड़ा-नालडुंगा के लिए शासन से पांच किमी सड़क स्वीकृत हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का समरेखण इस तरह से तैयार किया गया है जिससे जंगल, कृषि भूमि व चारागाह को अधिक नुकसान पहुंचेगा जबकि सड़क को सीधा और कम नुकसान वाले क्षेत्र से भी बनाया जा सकता है। इससे आक्रोशित महिलाएं तहसील पहुंचीं और प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि जहां से सड़क प्रस्तावित है वहां अधिक पेड़ काटे जाएंगे। हमारे खेतों को नुकसान पहुंचेगा। गांव के अधिकांश परिवार खेती व पशुपालन पर निर्भर हैं लेकिन इस समरेखण से सड़क बनी तो उनके पास न खेती बचेगी न चारापत्ती के लिए जंगल। उन्होंने तत्काल सड़क का समरेखण बदलने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन भेजा गया। कहा कि लोनिवि को कम नुकसान वाले क्षेत्र से सड़क का निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर माहेश्वरी देवी, सुलोचना देवी, बीना देवी, रीना देवी, दमयंती देवी, गुड्डी देवी, लीला देवी, सुनदेई देवी, देवेश्वरी देवी और मधुसूदन चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed