सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jewellers should provide complete information regarding bill and hallmark to the customer.

Chamoli News: ग्राहक को बिल व हॉलमार्क संबंधी पूरी जानकारी दें ज्वेलर्स

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 23 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Jewellers should provide complete information regarding bill and hallmark to the customer.
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ पुलिस ने सभी ज्वैलर्स के साथ की बैठक, दिए निर्देश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। आभूषणों की खरीद व बिक्री के लिए पुलिस ने सभी ज्वैलर्स को कानून का सख्ती से पालन करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो से अधिकृत हॉलमार्क केंद्रों से प्रमाणित आभूषणों की खरीद व बिक्री की जाए। आभूषण के साथ ग्राहक को बिल व हॉलमार्क संबंधी पूरी जानकारी देना अनिवार्य होगा।
नगर में फर्जी हॉलमार्क से नकली आभूषण को असली के नाम पर बेचने वाले गिरोह का खुलासा होने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर सोमवार को ज्योतिर्मठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने नगर के ज्वेलर्स के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की धोखाधड़ी व अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फर्जी हॉलमार्क या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी ज्वेलर्स अपने प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर को मेंटेन रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कहा कि ईमानदारी से कारोबार करने वालों को पूर्ण सहयोग व सुरक्षा दी जाएगी लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed