{"_id":"69c3a6f9ad68374e08018e0d","slug":"woman-injured-in-bear-attack-airlifted-to-aiims-rishikesh-via-air-ambulance-tharali-chamoli-news-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: खेतों से चारा ला रही महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, सिर, गर्दन और मुहं नोंच डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: खेतों से चारा ला रही महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, सिर, गर्दन और मुहं नोंच डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार
भालू के हमले से महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर है। महिला का प्राथमिक उपचार चल रहा है। भालू ने महिला का पूरा मुंह और सिर नोंचा है।
भालू। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी ( 26) अपने मायके आई हुई थी और घर के पास ही खेतों से चारा ला रही थी। तभी भालू ने हमला कर दिया। भालू ने उसके सिर, गर्दन और पूरे मुंह को नोंच दिया।
Trending Videos
ये भी पढ़ें...Dehradun: यहां रहना है तो हमसे दबकर रहना होगा...गाना बजाने पर हुआ विवाद दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हेली एंबुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश ले जाया जाएगा। वन विभाग ने फौरी सहायता की तौर पर तीस हजार रूपये परिजनों को दिए है। युवती का ससुराल हार्मनी है।