{"_id":"69c3df5ab109b6c2730e38d8","slug":"the-truck-arrived-after-four-days-and-the-gas-was-distributed-under-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-117777-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चार दिन बाद पहुंचा ट्रक, पुलिस की निगरानी में बांटी गई गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चार दिन बाद पहुंचा ट्रक, पुलिस की निगरानी में बांटी गई गैस
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में इंडेन रसोई गैस का वाहन पहुंचने पर लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
गोपेश्वर: सुबह पांच बजे से ही खाली सिलिंडरों के साथ लाइन में लग गए लोग, 1900 सिलिंडरों की अब भी डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। चार दिन के इंतजार के बाद बुधवार को गोपेश्वर नगर में गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक पहुंचा जिसके बाद पुलिस की निगरानी में सिलिंडर बांटे गए। इसके बावजूद नगर में अभी तक घरेलू गैस का संकट दूर नहीं हो पाया है। इंडेन गैस सर्विस की ओर से लगभग 1900 सिलिंडरों की डिमांड आईओसी को भेजी गई है।
बुधवार को पीजी कॉलेज गेट पर रसोई गैस सिलिंडरों के वितरण की सूचना मिलने पर लोग अपने खाली सिलिंडरों के साथ सुबह पांच बजे ही लाइन में लग गए थे। महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सिलिंडरों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे सिलिंडर बंटने शुरू हुए। गैस वितरण के दौरान अव्यवस्था न हो इसके लिए प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती की थी। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डीएसी नंबर आया था उन्हीं को गैस दी गई। इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक संजय रावत ने बताया कि बुधवार को कुल 288 सिलिंडरों का वितरण किया गया। सीमित संख्या में सिलिंडर मिलने के कारण सभी उपभोक्ताओं की मांग पूरी नहीं हो सकी है। अभी 1900 सिलिंडरों की डिमांड भेजी गई है। वहीं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष अरविंद नेगी और क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह चतुरा का कहना है कि गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और जल्द से जल्द शेष डिमांड पूरा करने की मांग की।
इंसेट
व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई ठप, सूने पड़े होटल, ढाबे
गोेपेश्वर/नंदानगर/पीपलकोटी। चमोली जनपद में व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। होटल, ढाबाें में खाना पकाना मुश्किल हो गया है। कुछ होटलों में कोयले की भट्टी पर खाना पकाया जा रहा है तो कुछ होटलों की स्थिति बेहद खराब है। गोपेश्वर नगर क्षेत्र में बीते नौ मार्च से सिलिंडरों की सप्लाई ठप पड़ी है। नंदप्रयाग गैस सर्विस में एक मार्च में व्यावसायिक सिलिंडराें की सप्लाई नहीं हो पाई है। नंदानगर के व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि क्षेत्र में होटल, ढाबों में सीमित खाना बन रहा है। होटलों में फास्ट फूड बनना काफी कम हो गया है। पोखरी में भी यही स्थिति है। संवाद
देर से आया डीएसी नंबर तो मिली गैस, कई लोग लौट गए
कर्णप्रयाग/गौचर। बुधवार को इंडेन गैस एजेंसी ने मुख्य बाजार में रसोई गैस सिलिंडर बांटे। साथ ही सिमली गोदाम में भी इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए। वहीं गौचर में रसोई गैस का इंतजार बना है जबकि सिमली में भारत रसोई गैस एक माह से नहीं पहुंच पाई है।
नगर में इंडेन गैस एजेंसी की ओर से लगातार सिलिंडर दिए जा रहे हैं। बुधवार सुबह बाजार में गैस वाहन पहुंचा तो लंबी लाइन लग गई। कुछ लोगों के डीएसी कोड आ गए तो उन्हें घंटों बाद सिलिंडर मिला मगर कई लोगों के पास डीएसी कोड नहीं आने से उन्हें लौटना पड़ा। प्रबंधक चंदन कंडारी ने बताया कि कर्णप्रयाग बाजार सहित सिमली गोदाम से करीब 150 से अधिक सिलिंडर उपभोक्ताओं को दिए गए। वहीं गौचर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से व्यावसायिक और घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने डीएम को पत्र भेजकर गैस की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। वहीं नगर क्षेत्र में भारत और इंडेन गैस की सप्लाई होती है। दूसरी ओर सिमली कस्बे में भारत गैस एजेंसी की ओर से एक माह का समय बीतने पर भी गैस की आपूर्ति नहीं की गई है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
गोदाम में नहीं गैस, देवाल में व्यावसायिक सिलिंडर की दिक्कत
देवाल। इंडेन गैस के गोदाम से सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं इस माह व्यावसायिक गैस सिलिंडर गोदाम में नहीं पहुंचने से होटल मालिक परेशान हैं। व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने घरेलू सिलिंडर देने की मांग उठाई।
इंडेन गैस एजेंसी के यहां पर करीब 7800 घरेलू और 183 व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। पिछले सप्ताह से इस एजेंसी ने देवाल में 70 घरेलू सिलिंडर बांटे। उपभोक्ता बलवंत सिंह, प्रेम सिंह, पान सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी के गोदाम में सिलिंडर नहीं हैं। घरेलू सिलिंडर नहीं मिलने के कारण लोगों ने लकड़ी पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। वहीं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मार्च माह में एक भी सिलिंडर नहीं दिए गए। व्यावसायिक सिलिंडरों के उपभोक्ता हुकम सिंह, मुकेश सिंह, श्याम सिंह आदि ने बताया कि इस माह सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंची। उनके पास कुछ दिन की ही गैस बची हुई है। यदि एक सप्ताह में उन्हें सिलिंडर नहीं मिले तो होटल बंद करना पड़ सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से होटल संचालकों को व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने तक घरेलू सिलिंडर देने की मांग की। वहीं इस बारे में इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेंद्र कुनियाल ने बताया कि अभी गोदाम में सिलिंडर नहीं हैं। एक- दो दिन में सिलिंडर गाेदाम तक पहुंचने की संभावना है।
Trending Videos