{"_id":"69c3e8c8531f1bf6950764c1","slug":"outstanding-performing-students-were-honoured-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117776-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। सरकार के चार साल पूरे होने पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांस्कृतिक टीम व स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोकगीत व नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस दौरान खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिला सह प्रभारी रुद्रप्रयाग रघुवीर सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक कार्य कर रही है। इस दौरान टेबल टेनिस में काव्या सती व शिवांश नेगी को प्रथम, जिया बिष्ट, शिवांस चमोली को द्वितीय और आदिति व अथर्व तिवारी को तृतीय स्थान का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अन्य खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मोहन सिंह नेगी, नवल भट्ट, उपेंद्र भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos