पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Langur bites teacher at school.

Chamoli News: स्कूल में लंगूर ने शिक्षिका को काटा

Thu, 02 Jul 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Jul 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Langur bites teacher at school.
फोटो
विज्ञापन

लोगों ने वन विभाग से लंगूर व बंदरों से निजात दिलाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। प्राथमिक विद्यालय कांडई चंद्रशिला में तैनात सहायक अध्यापिका पर लंगूर ने हमला कर काट दिया। परिजन उन्हें उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग लेकर गए। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

कांडई चंद्रशिला के ग्राम प्रधान भरत सिंह भंडारी ने बताया कि विद्यालय की सहायक शिक्षिका पूजा चौधरी सुबह विद्यालय पहुंचीं। इसी दौरान विद्यालय परिसर के आड़ू के पेड़ पर लंगूर बैठे थे। उनमें से एक लंगूर ने अचानक शिक्षिका पर हमला कर दिया। लंगूर ने शिक्षिका के बाल खींचकर उनके कंधे पर काट दिया। विद्यालय की दूसरी सहायक शिक्षिका, भोजन माता व बच्चों ने शोर मचाकर लंगूर को भगाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे शिक्षिका के पति बृजेंद्र चौधरी उन्हें उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले गए। बृजेंद्र चौधरी ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें एंटी रैबीज का टीका लगाया। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी को पत्र लिखकर क्षेत्र में लंगूर व बंदरों के से निजात दिलाने की मांग की। वहीं वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसांई ने बताया कि सूचना पर कर्मचारियों को गांव में भेजा गया है। स्थिति का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed