{"_id":"6ab66c2bb38664806a0296a1","slug":"mana-pass-mtb-challenge-flagged-off-diya-takes-first-place-in-the-parikrama-race-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121103-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: माणा पास एमटीबी चैलेंज शुरू, परिक्रमा दौड़ में दीया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: माणा पास एमटीबी चैलेंज शुरू, परिक्रमा दौड़ में दीया प्रथम
Fri, 25 Sep 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
बदरीनाथ धाम में पहली बार हुई परिक्रमा दौड़, 25 महिलाओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी-
बदरीनाथ। माणा पास एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सेना सहित देश के विभिन्न राज्यों के 178 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन महिला वर्ग की बदरीनाथ परिक्रमा दौड़ आयोजित की गई जिसमें 25 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ अरावल प्लाजा से शुरू होकर बामणी गांव, बदरीनाथ मंदिर, इंद्रधारा और माणा गांव होते हुए वापस अरावल प्लाजा पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में दीया रावत ने प्रथम, दीपशिखा रावत ने द्वितीय और रोशनी नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आयोजक अजय भट्ट ने बताया कि बदरीनाथ धाम में पहली बार परिक्रमा दौड़ का आयोजन किया गया है। शनिवार को पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता होगी जबकि तीसरे दिन बदरीनाथ से माणा पास तक एमटीबी चैलेंज आयोजित किया जाएगा।