फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Meeting regarding the Nanda Devi Badi Jaat to be held on the 13th.

Chamoli News: नंदा देवी बड़ी जात को लेकर 13 को होगी बैठक

Mon, 10 Aug 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 10 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Meeting regarding the Nanda Devi Badi Jaat to be held on the 13th.
नंदानगर। नंदा देवी की बड़ी जात के आयोजन को लेकर 13 अगस्त को नंदा देवी मंदिर सिद्धपीठ कुरुड़ में बैठक आयोजित की जा रही है। बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) हरेंद्र सिंह रवत ने कहा कि पांच सितंबर से होने वाली बड़ी जात को इस बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। नंदा देवी मंदिर सिद्धपीठ कुरुड़ के प्रांगण में होने वाली इस बैठक में परगना बधाण, परगना दशोली, और परगना बंड, कुरुड़ गांव के सभी गौड़ पुजारी, सभी मंदिर समितियों के अध्यक्ष, पुजारी, राजजात समिति नौटी व कुमाऊं के अध्यक्ष, महासचिव, आयोजन समिति के सदस्य, पड़ाव अध्यक्ष सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल होंगे। साथ ही सभी राजनीतिक दलों, महिला मंगलदल व युवक मंगल दलों के अध्यक्षों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed