सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Multipurpose Camp on 17th May

Chamoli News: 17 मई को बहुउद्देशीय शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose Camp on 17th May
विज्ञापन
फोटो-
Trending Videos


देवाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 17 मई को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य लोगों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। शिविर के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सिविल जज पुनीत कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को शिविर के सुचारु संचालन और जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश कुनियाल, बार संघ के अध्यक्ष डीडी कुनियाल, विधि विशेषज्ञ मोहन चंद्र पंत, बीडीओ जयदीप बैरवाण, वर्षा कुनियाल, बीईओ योगेंद्र सेमवाल सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
.....................................


कलम भंडारी एसएमसी व हीरा कोटेड़ी पीटीए अध्यक्ष बने

देवाल। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बोरागाड़ में आयोजित बैठक में पीटीए व एसएमसी का चुनाव किया गया। बैठक में विद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। मंगलवार को प्रधानाचार्य एके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कलम सिंह भंडारी को एसएमसी अध्यक्ष व हीरा सिंह कोटेड़ी को पीटीए अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में जय सिंह रावत, डी लाल टम्टा, टीएस दानू, आशीष, दीपा बिष्ट, भारती टम्टा, कल्पना पांडे, आलोक नेगी, संतोष बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

....................................

बाजार में बंदरों का आतंक
नंदासैंण। बाजार में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोग, खासकर महिलाएं और बच्चे, भयभीत हैं। बंदर लोगों के हाथों से सामान छीन रहे हैं और उन पर झपट भी रहे हैं, जिससे बाजार में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदार रणबीर भंडारी ने बताया कि खरीदारी करने आने वाले लोग बंदरों के डर से परेशान हैं। बंदर खाने-पीने का सामान देखते ही अचानक झपट पड़ते हैं और कई बार काटने के लिए भी दौड़ते हैं। व्यवसायी मोहन सिंह ने जानकारी दी कि इस समस्या को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग बंदरों को पकड़कर क्षेत्र से दूर छोड़ने के बजाय आसपास ही छोड़ देता है जिसके चलते बंदर दोबारा बाजार और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed